6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 हजार की FD पर कौनसा बैंक दे रहा सबसे ज्यादा रिटर्न, देखिए पूरी लिस्ट

FD में निवेश करना अक्सर फायदेमंद रहता है, अगर तीन साल की एफडी को देखें तो आरबीएल बैंक का नाम सबसे ऊपर है। यहां 6.30 परसेंट ब्याज के साथ 10 हजार के निवेश पर 12,062 रुपये मिल रहे हैं। इंडसइंड बैंक 3 साल की एफडी पर 6 फीसदी ब्याज के साथ 10 हजार का 11,956 रुपये रिटर्न दे रहा है। जानिए क्या है अन्य बैंको का स्टेटस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Arsh Verma

•

Updated: 19 Oct 2021, 4:22 PM IST

money.jpg

Money

बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (bank FD) सबसे प्रचलित निवेश है। सुरक्षा के साथ गारंटीड रिटर्न के लिए लोग इसमें आंख मूंदकर पैसा लगाते हैं। इसमें तब और फायदा मिल सकता है जब निवेश करने से पहले पता लगा लें कि किस बैंक की FD पर ब्याजा ज्यादा मिल रहा है। इससे आपकी कमाई बढ़ जाएगी। आपकी जमा पूंजी पर ज्यादा मुनाफा होगा। एक साल की एफडी में इंडसइंड बैंक, आरबीएल बैंक, डीसीबी बैंक, बंधन बैंक और कर्नाटका बैंक के नाम हैं जो सबसे अच्छा रिटर्न दे रहे हैं।

हर बैंक अपने हिसाब से एफडी की ब्याज दर तय करता है। इसमें निवेश की राशि और एफडी की अवधि देखी जाती है। जाहिर सी बात है कि जितने दिन के लिए एफडी कराएंगे, उसी हिसाब से रिटर्न मिलेगा। कई बैंक कुछ दिन से लेकर 5 साल तक अलग-अलग अवधि के लिए एफडी चलाते हैं। ग्राहक अपनी सुविधा के हिसाब से एफडी स्कीम ले सकते हैं। चूंकि एफडी को तोड़ना मुश्किल होता है और जुर्माने का प्रावधान है, इसलिए सभी बातों पर ध्यान रखकर ही ग्राहक को यह स्कीम लेनी चाहिए।

समझिए साल दर साल:


1 साल की एफडी:

इंडसइंड बैंक और आरबीएल बैंक एक साल की एफडी पर 6 फीसदी ब्याज दे रहे हैं। इन दोनों बैंकों में 10 हजार रुपये की जमा राशि पर 10,614 रुपये मिल रहे हैं. डीसीबी बैंक की ब्याज दर 5.55 फीसदी है और यहां 10 हजार का 10,567 रुपये मिल रहे हैं। बंधन बैंक 5.50 परसेंट ब्याज दे रहा है और इसकी एफडी में 10 हजार का 10,561 रुपये मिल रहे हैं। अंत में कर्नाटका बैंक है जो 5.20 फीसदी ब्याज दे रहा है और यहां 10,530 रुपये मिल रहे हैं।


2 साल की एफडी:

दो साल की एफडी की बात करें तो इंडसइंड बैंक और आरबीएल बैंक 6 फीसदी ब्याज दे रहे हैं। इन दोनों बैंकों में 10 हजार की एफडी पर 2 साल में 11,265 रुपये मिल रहे हैं। बंधन बैंक और डीसीबी बैंक की ब्याज दर 5.50 परसेंट है और यहां 10 हजार के निवेश पर 11,154 रुपये का रिटर्न मिल रहा है। एक्सिस बैंक 2 साल की एफडी पर 5.40 फीसदी ब्याज दे रहा है और 10,132 रुपये मिल रहे हैं।


3 साल की एफडी:

तीन साल की एफडी में आरबीएल बैंक का नाम सबसे ऊपर है। यहां 6.30 परसेंट ब्याज के साथ 10 हजार के निवेश पर 12,062 रुपये मिल रहे हैं। इंडसइंड बैंक 3 साल की एफडी पर 6 फीसदी ब्याज के साथ 10 हजार का 11,956 रुपये रिटर्न दे रहा है। डीसीबी बैंक 5.95 फीसदी ब्याज के साथ 10 हजार रुपये पर 11,939 रुपये रिटर्न दे रहा है। कर्नाटक बैंक और साउथ इंडियन बैंक 5.50 फीसदी की दर से 10,000 रुपये के निवेश पर 11,781 रुपये का रिटर्न दे रहे हैं।


5 साल की एफडी:

अब बात करते हैं 5 साल के निवेश की, आरबीएल बैंक 6.30 फीसदी ब्याज के साथ 10 हजार के निवेश पर 13,669 रुपये का रिटर्न दे रहा है। इंडसइंड बैंक 6 फीसदी ब्याज के साथ 10 हजार के निवेश पर 13,469 रुपये का रिटर्न दे रहा है। डीसीबी बैंक 5.95 फीसदी ब्याज के साथ 10 हजार का 13,435 रुपये का रिटर्न दे रहा है। एक्सिस बैंक 5.75 परसेंट ब्याज दर के साथ 10 हजार का 13,304 रुपये दे रहा है। साउथ इंडियन बैंक 5.65 फीसदी ब्याज के साथ 13,238 रुपये का रिटर्न दे रहा है।