नई दिल्ली। भले ही भारतीय रिजर्व बैंक ( reserve bank of india ) की ओर से रेपो रेट ( repo rate ) में कटौती करने से इनकार कर दिया हो, उसके बाद भी बैंक जनवरी में लोन को सस्ता कर सकते हैं। इसके लिए सरकार और आरबीआई ( rbi ) सरकारी बैंकों से बात करने में जुटी हुई है। अगर ऐसा होता है तो देश में क्रेडिट ग्रोथ ( Credit Growth ) और कैश फ्लो की संभावनाओं में इजाफा होने की उम्मीद है।