29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केवल 4 दिन बाकी – ये कंपनी दे रही है 10 लाख रुपए कमाने का मौका

इस कंपनी से 10 लाख रुपए कमाने का मौका
2 min read
Google source verification
ongc

नई दिल्ली। देश की दिग्गज सरकारी तेल कंपनी ओएनसीजी आपको 10 लाख रुपए कमाने का मौका दे रही है। इसके लिए आपको कंपनी का एक फॉर्म भरना होगा, जिसकी अंतिम तारीख 1 दिसंबर है। अगर आपने कंपनी के बताए हुए काम को पूरा कर दिया तो बदले में आपको 10 लाख रुपए दिए जाएंगे। आखिर क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।

ऐसे मिलेंगे 10 लाख रुपए

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड कंपनी ने 100 करोड़ रुपए का एक स्टार्टअप फंड बनाया है। जिसके जरिए देश भर के नए आइडिया को प्रमोट करना है। इसी के तहत कंपनी सोलर चुल्हे का बेहतरीन डिजाइन ढूंढ रही है। जिसके लिए कंपनी लोगों से आवेदन मंगा रही है। कंपनी को जिस व्यक्ति का डिजाइन पंसद आ जाएगा उसे कंपनी 10 लाख रुपए का इनाम देगी। ओएनसीजी साल 2016 में इस फंड को बनाया था। दरअसल कंपनी एनर्जी सेक्टर में और बेहतर विकल्प की तलाश में है।

कैसा होना चाहिए डिजाइन

जो भी आदमी इसका हिस्सा बनना चाहता है उनके लिए यह जानना जरुरी है कि सोलर चुल्हे का डिजाइन कैसा होना चाहिए। इस चुल्हे को ऐसे डिजाइन करना होगा जिससे कि वो सोलर चुल्हा 24 घंटे काम कर सके। साथ ही यह भी ध्यान रखना होगा कि इस चुल्हे को बनाने में ज्यादा लागत न लगे। और यह हर किसी के काम का हो। जैसे कि खाना बनाने से संबंधित सारे काम हो सकें। साथ ही इसमें चीजों को फ्राई करने से लेकर आसाना से उबाला जा सके। और यह इस्‍तेमाल करने में सुरक्षित और आसान हो। इस सोलर चूल्‍हे को बनाने में ऐसी धातु का उपयोग हो जिसे बाद में आसानी से डिस्‍पोज किया जा सके।

कैसे करना होगा आवेदन
जो कोई भी कंपनी की इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहता है। ओएनजीसी की वेबसाइट https://startup.ongc.co.in/wps/wcm/jsp/ongc-startup/ पर जाकर पूरी जानकारी पा सकते हैं। कंपनी ने इसकी तारीख 1 दिसंबर रखी है। यानी आपको 1 दिसंबर तक आवेदन करना होगा और अपना पूरा विवरण देना होगा। कंपनी ने 10 लाख, 5 लाख और 3 लाख के तीन ईनाम रखे हैं।