फिरोजाबाद। शिक्षा विभाग में फर्जी डिग्री हासिल कर नौकरी पाने वालों के विरुद्ध एसआईटी से सख्त कार्रवाई की है। विगत दो साल से फर्जी डिग्री जांच के मामले में फिलहाल 22 फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वालों की सेवाएं समाप्त की गई हैं। सेवाएं समाप्त होने के बाद शिक्षा महकमे में भूचाल मचा हुआ है। अब अन्य शिक्षक जो हाल ही में नौकरी में लगे हैं। उनकी भी सांसें तेज होने लगी हैं।