फिरोजाबाद। एक ओर रक्षाबंधन की धूम मची है। वहीं दूसरी ओर रक्षाबंधन मनाने जा रही यात्रियों से भरी बस नगला खंगर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब डेढत्र दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने घटना का मुआयना किया। बस चालक से भी पूछताछ की।