8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kidnap Girl in Firozabad: तीन माह से लापता है युवती, परिजनों ने लगाया अपहरण का आरोप, देखें वीडियो

— थाना सिरसागंज क्षेत्र का मामला, थाने पर सुनवाई न होने पर परिजनों ने उठाया कदम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 18 Jul 2019, 4:11 PM IST

dharna

dharna

फिरोजाबाद। तीन माह से लापता युवती की बरामदगी न होने पर परिवारीजनों ने जिला मुख्यालय पर धरना शुरू कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर दूसरे पक्ष से मिले होने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों ने कुछ युवकों पर युवती का अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर मुख्यालय पर शुरू किए गए धरने को परिजवारीजन युवती की बरामदगी होने के बाद ही समाप्त करने की बात कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें—

District Hospital Firozabad: जिला अस्पताल में मरीजों को मिलेगी डायलेसिस की सुविधा, अपर निदेशक ने की शुरूआत

सिरसागंज क्षेत्र का है मामला
पूरा मामला थाना सिरसागंज क्षेत्र के एक गांव का है। युवती के भाई सुनील कुमार ने बताया कि तीन माह पहले उनकी बहन स्कूल से घर आ रही थी। तभी रास्ते में कुछ दबंग उनकी बहन को गाड़ी में जबरन डालकर ले गए। उसके बाद से उनकी बहन घर वापस लौटकर नहीं आई। काफी खोजबीन की लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। परिजन शिकायत लेकर थाने पहुंचे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें—

आगरा से मैजिक में सवार हुई महिला, टूंडला पहुंची तो हो चुकी थी मौत

धरने पर बैठे परिजन
पुलिस में सुनवाई न होने से परेशान परिवारीजन जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे परिजनों का आरोप है कि थाना सिरसागंज क्षेत्र में दबंग उनकी बेटी को गाड़ी में डालकर अपहरण कर ले गए। तीन माह से पुलिस और थाने के चक्कर लगा रहे हैं फिर भी उनकी बेटी की बरामदगी नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।

यह भी पढ़ें—

'गुरू पूर्णिमा' का सही अर्थ जानना है तो पढ़िए पत्रिका की यह स्पेशल खबर

यह लगाया आरोप
परेशान होकर वह कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं। परिजनों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी बेटी की बरामदगी नहीं होगी। तब तक वह कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरना देते रहेंगे। इस मामले में ग्रामीणों ने पुलिस पर दबंगों से मिले होने का आरोप लगाया है । वहीं इस मामले में एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। युवती की तलाश जारी है बरामद होते ही परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।