8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा से मैजिक में सवार हुई महिला, टूंडला पहुंची तो हो चुकी थी मौत

— आगरा के रामबाग से मैजिक में सवार हुई थी महिला, शव के पास से बिना सिम का मोबाइल हुआ बरामद।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 17 Jul 2019, 12:54 PM IST

death

death

फिरोजाबाद। आगरा से टूंडला के लिए टाटा मैजिक में सवार हुई महिला की रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पास से पुलिस को बिना सिम का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। अन्य कोई आईडी प्रूफ न होने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें—

India in Great: यह अधिवक्ता 18 साल से लगातार रक्षा कोष में सेना के लिए भेज रहा है ड्राफ्ट, अब तक इतनी भेज चुका धनराशि

टूंडला थाना क्षेत्र का मामला
बुधवार सुबह एक करीब 40 वर्षीय महिला आगरा के रामबाग से टाटा मैजिक में टूंडला के लिए सवार हुई थी। टूंडला पर सभी सवारियां गाड़ी से नीचे उतर आईं जबकि महिला सीट पर ही बैठी रही। चालक ने जब महिला को उतरने के लिए झकझोरा तो वह सीट पर ही गिर पड़ी। दृश्य देखकर चालक सोनू के हाथ पैर फूल गए। उसने सुभाष चौराहा पर तैनात पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें—

UP Police का ये Video देखकर आप हैरान हो जाएंगे और कह उठेंगे वाह क्या बात है...

पोस्टमार्टम को भेजा शव
सूचना मिलते ही मौके पर आस—पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। उप निरीक्षक विपिन कुमार ने महिला के सामान की तलाशी ली। उसके पास से पुलिस को एक मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल को जब आॅन किया गया तो उसके अंदर सिम नहीं थी। बना सिम के मोबाइल को लेकर पुलिस असमंजस की स्थिति में है। आखिर महिला बिना सिम का मोबाइल लेकर कहां जा रही थी। महिला की मौत की गुत्थी उलझता देख पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की जानकारी हो सकेगी। फिलहाल शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे मृतका के परिजनों को सूचना दी जा सके।