8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Murder In Firozabad: वृद्धा की हत्या कर लूट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देखें वीडियो

— पांच दिन पूर्व बदमाशों ने घर में घुस कर दी थी वृद्ध महिला की हत्या।— थाना रामगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला उत्तम नगर का है मामला, पुलिस ने किया खुलासा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 20 Jul 2019, 10:38 AM IST

murder

murder

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में पांच दिन पूर्व हुई वृद्ध महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूट की रकम भी बरामद की है। घटना के बाद से ही पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई थी। एसएसपी के निर्देशन में गठित टीम ने हत्या और लूट के मामले का खुलासा कर दिया।

यह भी पढ़ें—

Firozabad Fish: सुहागनगरी में होगी कुबैत और वियतनाम में मिलने वाली मछली की पैदावार, मिलेगी सस्ते दामों पर, देखें वीडियो

पांच दिन पूर्व हुई थी हत्या
मामला फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ मोहल्ला उत्तम नगर का है। जहां एक कॉलर ने डायल एंड्राइड को सूचना दी जिसमें बताया कि एक मकान से बदबू आ रही है जो पिछले तीन दिन से बंद पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची और मकान का ताला तुड़वाया तो पाया कि एक महिला का शव जमीन पर पड़ा हुआ है। जानकारी करने पर महिला का नाम सुखदेवी बताया गया।

यह भी पढ़ें—

Health and wellness center फिरोजाबाद में खुलेंगे 50 सेन्टर, कैंसर का भी होगा इलाज

दामाद ने दी थी तहरीर
घटना को लेकर मृतका के दामाद ने रामगढ़ थाना में तहरीर दी थी। प्रार्थी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी। मामला संदिग्ध होने के कारण इसे सुलझाने की जिम्मेदारी एसओजी टीम को दी गई। एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह व उनकी टीम ने पूरे मामले का जल्द से जल्द खुलासा कर आज तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मौके से पकड़े गए अभियुक्तों से लूट के सामान के साथ ही एक लाख साठ हजार रुपये, एक मोबाइल, पायल आदि बरामद कर लिये गये हैं। एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने बताया कि महिला की हत्या लूट के उद्देश्य से की गई थी। जिसका पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है।