29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ममेरी बहन से इश्क, 4 महीने की प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, जानें मामला

फिरोजाबाद में प्यार में दीवाना एक युवक ने अपनी ही ममेरी बहन से दिल लगा बैठा। करीब 4 महीनों तक दोनों के बीच बातचीत चली। लेकिन बात नहीं बन पाई, तो युवक ने जहर खा करके जान दे दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 10 Dec 2023, 1:42 PM IST

love_sucide_.jpg

प्यार में फेल होने के बाद युवक ने जहर खा करके जान दे दी।

फिरोजाबाद में एक युवक ने अपनी ममेरी बहन से ही प्यार कर बैठा। दोनों के बीच करीब चार महीने तक प्रेम प्रसंग चला। लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो युवक ने जहर खाकर जान दे दी। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, मृतक के पिता ने पुलिस को लिखित में जानकारी देते हुए बताया कि उनका बेटा प्रेम प्रसंग के चलते जहर खाकर जान दी है।

दरअसल फिरोजाबाद के टापाकलां सत्यनगर निवासी अमर सिंह दो साल पहले परिवार सहित ससुराल थाना बागवाला के गांव मानिकपुर में आ बस गए थे। उनके तीन बेटियां, दो बेटे हैं। इसमें सभी के शादी हो चुकी है। सबसे छोटा बेटा रवेन्द्र (19) की शादी नहीं हुई थी जो अभी सुसाइड करके जान दे दी है।

जहर खाकर किया सुसाइड
मृतक के पिता ने बताया कि बेटा रवेंद्र का उसकी मामा की बेटी से चार महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दो माह पहले दोनों भाग गए थे। लेकिन दबाव पड़ने के कारण दोनों वापस लौट आएं थे। इसके बाद रवेन्द्र गुरूग्राम में नौकरी करने चला गया था। छह दिन पहले ही वह गांव आया। शुक्रवार शाम को रवेंद्र ने जहर खा करके सुसाइड कर लिया। पुलिस ने रवेंद्र के शव को पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम गृह पहुंचने पर रवेंद्र के पिता ने बताया कि शुक्रवार शाम को बाहर से आया था और कमरे में चले गया था। मृतक की बहन का आरोप है कि किसी ने कुछ खिलाया है। वहीं, बागवाला पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद के मोहित पाण्डेय बनेंगे राम मंदिर के पुजारी, जानें योग्यता और कितनी मिलेगी सैलरी?