16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिरोजाबाद
वीडियो: मौके पर थी सैकड़ों की भीड़, फिर भी तड़प—तड़प कर मर गया वो…
Play video

वीडियो: मौके पर थी सैकड़ों की भीड़, फिर भी तड़प—तड़प कर मर गया वो…

थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद बाई पास रोड़ के पास अज्ञात ट्रक ने एक व्यक्ति को मार दी थी टक्कर
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 5 Aug 2018, 5:29 PM IST

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में सड़क हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन हादसों की वजह से लोगों की जान जा रही हैं। इनमें कुछ लोगों की मौत संवेदनहीनता के चलते भी हो रही हैं। हादसे के बाद लोग तमाशबीन होकर नजारा देखते रहते हैं और घायल की उपचार न मिलने के कारण मौत हो जाती है। ऐसा ही मामला रविवार को देखने को मिला।

रसूलपुर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
रविवार दोपहर थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद रोड पर एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक बुरी तरह घायल हो गया। ट्रक चालक मौका पाकर भाग निकला। घायल मदद के लिए गुहार लगा रहा था लेकिन लोगों की भीड़ युवक को मरते हुए देख रही थी। किसी ने आगे आकर उसे अस्पताल तक पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई।

युवक ने तोड़ दिया दम
मौके पर मौजूद लोग एंबुलेंस और पुलिस को फोन करते रहे लेकिन कोई उसे अस्पताल नहीं ले गया। करीब एक घंटे तक युवक ने हाथ पैर मारे लेकिन इलाज न मिल पाने के कारण उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया। तब तक पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को जिला अस्पताल भिजवा दिया। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी।