25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Firozabad / अखिलेश यादव को टक्कर देगा सैफई परिवार का ये युवा नेता, शिवपाल के काफिले में इस नेता का दिखा जलवा….

अखिलेश यादव को टक्कर देगा सैफई परिवार का ये युवा नेता, शिवपाल के काफिले में इस नेता का दिखा जलवा….

आज फिरोजाबाद में सैफई परिवार के नये सदस्य का जो जलवा दिखा....
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 14 Oct 2018, 2:33 PM IST

Aditya yadav

Aditya yadav

फिरोजाबाद। सैफई परिवार में जहां मुलायम सिंह यादव की विरासत को अखिलेश यादव ने संभाला, वहीं आज फिरोजाबाद में सैफई परिवार के नये सदस्य का जो जलवा दिखा, उससे चर्चा ये तेज हो गई है, कि अब सैफई परिवार का ये नया सदस्य अखिलेश यादव को टक्कर देगा। ये युवा नेता हैं, शिवपाल यादव के पुत्र आदित्य यादव। आदित्य यादव इस काफिले में एक शानदार नेता की तरह नजर आये।

ये भी पढ़ें - LIVE:शिवपाल के काफिले में सबसे आगे दिखे आदित्य यादव, समर्थकों की भीड़ देख उड़े सपा नेताओं को होश..., देखें वीडियो

काफिले में सबसे आगे आदित्य यादव
फिरोजाबाद में आये शिवपाल सिंह यादव के काफिले में सबसे अागे आदित्य यादव दिखाई दिये। ओपन गाड़ी में चल रहे आदित्य यादव ने एक मंझे हुए नेता की तरह समर्थकों का अभिवादन किया। आदित्य यादव पिता के इस काफिले का संचालन बड़े ही शानदार तरीके से करते नजर आये। समर्थकों का जगह जगह अभिवादन स्वीकार करते हुये, 2019 में समर्थन की अपील की। साथ ही ये भी बता दिया, कि अब युवा दिलों पर वे राज करने आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें - शिवपाल यादव का फिरोजाबाद में बिग शो, गाड़ियों का काफिला देख, उड़े सपाइयों के होश


ये बोले समर्थक
शिवपाल यादव के समर्थकों ने जब आदित्य यादव का ये अंदाज देखा, तो उन्होंने साफ कहा, कि अखिलेश यादव को टक्कर देने के लिये युवा नेता आदित्य आ चुके हैं। आदित्य यादव के नारों से हाईवे गूंजता दिखाई दिया। वहीं शिवपाल यादव के पहुंचते ही समर्थकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। ये काफिला वैसे तो सुबह 10 बजे फिरोजाबाद पहुंचना था, लेकिन इटावा से चलते चलते ये काफिला फिरोजाबाद के कठफेरी तक 1.30 बजे तक पहुंचा।

ये भी पढ़ें - शिवपाल यादव का पहला मास्टर स्ट्रोक, रामगोपाल यादव के उड़ेंगे होश....