2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलर्ट के बीच टूंडला में जोरदार तूफान, दीवार गिरने से दो जानवरों की मौत, बिजली के कई पोल टूटे

आंधी और ओलों ने बढ़ाई तूफान की दहशत, कहीं टूटा पेड़ तो कहीं गिरी दीवार, उड़ी टीन शेड।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 6 May 2018, 7:31 PM IST

Storm

फिरोजाबाद। तूफान की आशंका ने लोगों के दिलों में दहशत फैला दी। तेज आंधी और ओलों से बचने के लिए लोग सुरक्षित स्थान की तलाश करते नजर आए। तेज आंधी और ओलों ने लोगों के दिलों में तूफान की दहशत फैला दी। आंधी आते ही लोग सुरक्षित स्थान की ओर दौड़ लिए। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए। आंधी में दीवार गिरने से दो बकरियों की मौत हो गई। वहीं एटा रोड पर पेड टूटने से यातायात बाधित हो गया।

मौसम विभाग ने की है तूफान की घोषणा

मौसम विभाग ने तीन दिन तक तूफान आने की घोषणा की थी। लोगों के दिलों में तूफान को लेकर भय व्याप्त हो गया। रविवार शाम करीब चार बजे तेेज आंधी के साथ ओले और बारिश शुरू हो गई। तूफान आने की आशंका पर लोग घरों से बाहर निकल आए। हर कोई सुरक्षित स्थान की ओर दौड़ने लगा। तेज आंधी में थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव घुरकुआ निवासी विजय कुमार की दीवार गिर गई। जिसके नीचे दबकर दो बकरियों की मौत हो गई। वहीं रसूलाबाद निवासी भोजराज की टीनशेड उड गई।


घर का टूट गया कांच

एटा रोड निवासी भाजपा ब्रज क्षेत्र के संयोजक उदय प्रताप सिंह का ओले लगने से घर का कांच टूट गया। एटा रोड पेड़ टूटकर सड़क पर गिर जाने के कारण यातायात बाधित हो गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान वहां कोई वाहन नहीं था। अन्यथा गंभीर हादसा हो सकता था। इस दौरान कई बिजलीके पोल टूटकर गिर गए। लोग तूफान आने की आशंका जता रहे थे। आंधी थमने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना था कि धूल भरी आंधी के बाद ओले और तेज आंधी आ गई थी। जिसे देखकर हर कोई तूफान आने की बात कह रहा था।

आंधी में विद्युत तारों पर झूल गई चारपाई

फिरोजाबाद शहर के मथुरा नगर में जब लोग सुरक्षित स्थान की खोज कर रहे थे। तभी तेज आंधी में एक चारपाई हवा में उड़ गई और उड़कर 11 हजार की लाइन के तारों पर लटक गई। आंधी में भी चारपाई तारों पर झूलती रही। इस नजारे को देखकर मौके पर आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह दृश्य लोगों के लिए कौतूहल बन गया।