8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार महिला की मौत, मुंडन कराकर बिहार से नोएडा लौट रहा था परिवार, देखें वीडियो

— चालक को झपकी आने की वजह से हुआ हादसा, हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्री हो गए गंभीर रूप से घायल, अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई थी कार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 16 Jun 2019, 11:28 AM IST

accident

accident

फिरोजाबाद। आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नोएडा के एक परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार बच्चे का मुंडन कराकर बिहार से नोएडा वापस लौट रहा था।

यह भी पढ़ें—

अब बदलेगी फिरोजाबाद की सूरत, डीएम और एसएसपी ने बनाई ऐसी रणनीति कि नहीं लगेगा जाम, देखें वीडियो

फिरोजाबाद क्षेत्र में हुआ हादसा
रविवार तड़के करीब चार बजे आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक को झपकी आने के कारण बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। दुर्घटना में घायलों को यूपीडा एम्बुलेंस की मदद से शिकोहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नोएडा का है परिवार
नोएडा के सेक्टर 51 में रहने वाले सोनू मिश्रा (36) पुत्र दयानंद अपने परिजनों के साथ बच्चे का मुंडन कराने पटीटोला थाना झंझारपुर जिला मधुबनी बिहार गए थे। वहां से कार वापस नोएडा लौट रहे थे। कार उनके रिश्तेदार मदन मिश्रा चला रहे थे। सुबह लगभग चार बजे मटसेना क्षेत्र में 38 वें किलोमीटर पर हादसा हो गया।

तेज थी स्पीड
कार की रफ्तार काफी तेज थी। जिसके कारण कार आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। तेज आवाज के साथ गाड़ी बैठे लोगों में चीखपुकार मच गई। यूपीडा के कर्मचारी और एसओ मटसेना उमर फारूक फोर्स के साथ पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मदन मिश्रा की पत्नी अलकली देवी (35) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घायलों को जिला सयुंक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में भर्ती कराया गया है। चालक को झपकी आने के कारण आज तड़के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी।

सुबह के समय में हुआ हादसा
दुर्घटना में घायलों को यूपीडा एम्बुलेंस की मदद से शिकोहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नोएडा के सेक्टर 51 में रहने वाले सोनू मिश्रा (36) पुत्र दयानंद अपने परिजनों के साथ बच्चे का मुंडन कराने पटीटोला थाना झंझारपुर जिला मधुबनी बिहार गए थे। वहां से कार वापस नोएडा लौट रहे थे। कार उनके रिश्तेदार मदन मिश्रा चला रहे थे। सुबह लगभग चार बजे मटसेना क्षेत्र में 38 वें किलोमीटर पर हादसा हो गया।

हादसे में ये हुए घायल
हादसे में मदन मिश्रा पुत्र रामशरण, सोनू मिश्रा पुत्र दयानंद, तेजस्वी पुत्र सोनू मिश्रा, कुसुमकला पत्नी रामसरण मिश्रा, शिवम मिश्रा पुत्र मदन मिश्रा, नन्दनी पुत्री मदन मिश्रा, रिची पुत्री मदन मिश्रा, प्रियांशी वर्ष पुत्री सोनू मिश्रा सभी निवासीगण होशियारपुर सेक्टर 51 नोयडा हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।