मुल्तान सिंह में थी परीक्षा
हाईवे स्थित चौ. मुल्तान सिंह काॅलेज को टूंडला क्षेत्र के बाबूराम डिग्री काॅलेज, वंशीधर महाविद्यालय, कुसमा दीक्षित महाविद्यालय, राम सिंह महाविद्यालय, शंकरशिव महाविद्यालय, शिवप्रसाद बालिका महाविद्यालय समेत अन्य काॅलेजों का परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। गुरूवार को सुबह की पाली में सात बजे से इंग्लिश के एप्लाइड ग्रामर की परीक्षा होनी थी, लेकिन उसके स्थान पर कंप्रीहंशन स्किल का प्रश्न पत्र छात्राओं को पकड़ा दिया गया।