22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियो: यूपी सरकार के नकल विहीन परीक्षा के दावे पर अखिलेश ने दिया बड़ा बयान

— भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि नकल रोकने के लिए हैलीकॉप्टर से होती रही निगरानी और नीचे हो रही थी नकल।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 29 Oct 2018, 7:19 PM IST

Sapa

Sapa

फिरोजाबाद। दीक्षांत समारोह में शामिल होेने आए अखिलेश यादव भाजपा सरकार पर हावी रहे। उन्होंने नकल विहीन परीक्षाओं पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने नकल विहीन परीक्षाएं कराने का दावा किया था। इसके लिए हैलीकॉप्टर से निगरानी की गई और कमरों में नकल होती रही। सबसे अधिक नकल उस क्षेत्र में हुई। जहां भाजपा के विधायक या सांसद हैं। नकल रोकने का दावा हवा हवाई हो गया।

यह भी पढ़ें—

मंच से जब अखिलेश बोले पकड़कर ले जाओ इसे और बाहर निकालो फिर क्या हुआ... देखें वीडियो

सपा पर लगते थे आरोप
नकल को लेकर सपा सरकार पर आरोप लगते थे लेकिन अब भाजपा में भी नकल नहीं रूकी अब अपनी कहने वाला कोई नहीं है। भाजपा सरकार में एक भी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। भाजपा नहीं चाहती कि कोई भी भर्ती प्रक्रिया पूरी हो। यही कारण है कि भाजपा सरकार में परीक्षा होने के दौरान ही पेपर लीक हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें—

अहोई अष्टमी व्रत: पुरानी परम्पराओं को बदलने का काम कर रही ये महिलाएं...

जान बूझकर किए जाते हैं पेपर लीक
भाजपा जान बूझकर पेपर लीक कराने का काम करती है। वह चाहती है कि परीक्षाएं न हों और उन्हें भर्ती न करनी पड़े। इसलिए अपने ही लोगों से पेपर लीक करा दिए जाते हैं। सपा सरकार में हाईस्कूल और इंटर करने के बाद दौड़ लगाते ही पुलिस की नौकरी मिल जाती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। भाजपा नौकरियों के पीछे पड़ी है।

यह भी पढ़ें—

वीडियो: फिरोजाबाद के पर्यटन को लेकर केन्द्रीय मंत्री का बड़ा बयान, करेंगे ये काम