महिलाओं का बढ़ाया मनोबल
उन्होंने मनरेगा के तहत जाॅब कार्ड बनवाकर श्रमदान करने वाली महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि वह अपनी लगन और मेहनत से किस्मत की लकीरों को बदल सकती हैं। उन्होंने सभी मनरेगा श्रमिकों के साथ फोटो कराकर जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। सीडीओ ने बताया कि बारिश कुछ ही दिनों में शुरू होगी। ऐसे में बरसात के पानी को संरक्षित करने के लिए तालाबों की भूमिका अहम है। सभी ब्लाकों में इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर जिला मत्स्य अधिकारी किशन शर्मा, बीडीओ डाॅ. नीरज गर्ग, एडीओ पंचायत रामशंकर, एपीओ मानवेन्द्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।