यह था पूरा मामला
थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव रिजोरा निवासी रेखा पत्नी सोमेश अपने भतीजे प्रेमपाल निवासी गोकुल का नगला आसफाबाद फिरोजाबाद ससुराल से शुक्रवार को बाइक द्वारा अपने मायके चन्द्रहंस की मढ़इया थाना नगला खंगर मायके जा रही थी। साथ में उनका दो साल का बेटा किट्टू भी था। वह जैसे ही डंडियामई के समीप पहुंचे कि पीछे से आ रहे पल्सर सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को रुकवा लिया और तमंचा दिखाते हुए लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर भतीजा और चाची को बट मारकर घायल कर दिया। बदमाशों ने महिला से 15 हजार की नगदी और एक जंजीर, पर्स में रखी सात अंगूठी, कानों के कुंडल लूटकर भाग गए। लुटे पिटी महिला नेे पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें—