4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिरोजाबाद में डेंगू से हुई मौतों के लिए ओवैसी ने भाजपा सरकार को ठहराया जिम्मेदार

— विधानसभा चुनाव को लेकर फिरोजाबाद में जनसभा को संबोधित करने आए थे ओवैसी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 26 Dec 2021, 11:28 AM IST

असदुद्दीन ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी विधानसभा चुनाव को लेकर फिरोजाबाद में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला तो वहीं गोडसे को आतंकी कह दिया।
यह भी पढ़ें—

आगरा पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामियां गिरफ्तार

जनसभा को कर रहे थे संबोधित
लालपुर मंडी के समीप मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महंगाई के साथ बेरोजगारी बढ़ी है। स्वास्थ्य सेवाएं खराब हैं। फिरोजाबाद में अगस्त-सितंबर में बुखार से 200 बच्चों की मौत हो गई, लेकिन बाबा को नाम बदलने से फुरसत नहीं। उन्होंने उत्तराखंड की धर्म संसद का जिक्र करते हुए कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री गुजरात में अखंड भारत की बात करते हैं तो दूसरी ओर उत्तराखंड में आयोजित धर्म संसद में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को गोली मारने की बात कही जाती है।
यह भी पढ़ें—

पत्नी के निधन के नौ दिन बाद चोरों ने अकाउंटेंट के घर से की लाखों की चोरी, एक रात में दो मकानों में हुई चोरी की घटना

नाथूराम गोडसे को बताया आतंकी
ओवैसी ने नाथूराम गोडसे को आजाद भारत का पहला आतंकी बताया। उन्होंने सपा, बसपा एवं कांग्रेस पर भी निशाना साधा।उन्होंने कहा कि देश के 20 प्रतिशत मुसलमानों का अपना कोई नेता नहीं है। यादव, जाटव एवं बघेल समाज ने अपने नेताओं का साथ दिया तो वह मजबूत हुए। आपको यही हकीकत समझने की जरूरत है। कांग्रेस-सपा वाले कहते हैं कि ओवैसी को वोट दोगे तो भाजपा मजबूत होगी। हम कहते हैं सपा-बसपा मिलकर पार्लियामेंट का चुनाव लड़े तो 15 सीट आईं।
यह भी पढ़ें—

फिरोजाबाद की कांच फैक्ट्री में फटी गैस भट्ठी, मच गई अफरा—तफरी

32 प्रतिशत लोग जी रहे बदहाली का जीवन
उन्होंने केंद्र की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि रिपोर्ट बताती है फिरोजाबाद में 32 प्रतिशत लोग बदहाली का जीवन जीते हैं। महंगाई चरम सीमा पर है, रसोई गैस की कीमतें बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि मैं भड़काऊ भाषण देता है। यदि 80 वर्ष के बूढ़े की दाढ़ी नोची जाएगी तो मैं बोलूंगा चाहे वह बुजुर्ग मुसलमान हो या फिर हिंदू। हम जालिमों के नहीं मजलूमों के साथ हैं। ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात मे एक चर्च में जाकर कहा कि भारत को अखंड बनाए रखूंगा। उत्तराखंड में भाजपा की सरकार है वहां हुई धर्म संसद में एक साहब ने कहा कि मैं सांसद होता तो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को गोली मार देता। दूसरे ने कहा कि भगवा संविधान लाना है, क्योंकि बाबा साहब का संविधान नहीं मानेंगे। एक ने नाथूराम गोडसे की पूजा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिस नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को गोली मारी हो वह आजाद भारत का सबसे पहला आतंकी था। क्या ऐसे करने वालों के खिलाफ मोदी-योगी कार्रवाई करेंगे। क्या अखिलेश यादव, कांग्रेस ने इनकी कोई शिकायत की ? शिकायत एआईएमआईएम के डॉ. नय्यर कासमी ने दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद में सीएए के विरोध प्रदर्शन करने के दौरान पुलिस की गोली से कई लोग मारे गए। अल्लाह उन्हें जन्नत अदा फरमाए। इनकी मौत का भाजपा सरकार पर कोई असर नहीं है।