25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा से मुकाबला करेंगे ओवैसी के बाबर

ओवैसी की पार्टी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से ही टक्कर मान रही है।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Jan 10, 2017

AIMIM

AIMIM

फिरोजाबाद। ऑल इण्डिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असुद्दीन ओवैसी और प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने 97 विधानसभा फिरोजाबाद से एहतशाम अली बाबर को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के सामने मुश्किल पैदा हो सकती है। ओवैसी की पार्टी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से ही टक्कर मान रही है।


सपा ने मुस्लिमों के लिए कुछ नहीं किया
इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि समाजवादी पार्टी अपने कार्यकाल में किये वायदों को पूरा नहीं कर सकी। मुस्लिमों से किये 18 प्रतिशत आरक्षण, बेगुनाह मुसलमानों की जेलों से रिहाई, मुस्लिमों को शिक्षा से दूर रखना जैसी साजिशों का शिकार हुआ। मुजफ्फरनगर दंगों व प्रदेश सरकार के कार्यकाल में सैकड़ों दंगों ने मुसलमानों को पीछे धकेलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि औवेसी ने बाबर पर भरोसा जताया है। पार्टी का पूरा संगठन दमखम से चुनाव में ओवैसी को मजबूत करेगा। साथ ही फिरोजाबाद से जीत का तोहफा देगा।


ये रहे मौजूद
इस दौरान नवनियुक्त प्रत्याशी एहतशाम अली बाबर का समर्थकों ने स्वागत किया। हर्ष व्यक्त करने वालों में आफताब अंजुम महानगर अध्यक्ष इसरार भाई, जावेद वीआईपी, शमसुद्दीन, श्याम प्रजापति, सोहेल आलम, सूफियान, सलमान, आसिफ इकबाल, रईसउद्दीन, रिजवान, जमील कुरैशी, आरिफ भाई आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।