8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिरोजाबाद में बिजली काटने गए अवर अभियंता को दौड़ाकर पीटा, बकाएदार का कनैक्शन काटने के दौरान हुई घटना, देखें वीडियो

— सिरसागंज क्षेत्र का मामला, एकत्रित भीड़ ने बोल दिया हमला।— संविदा कर्मचारियों को साथ लेकर कनैक्शन काटने गए थे जेई।— पहले भी फिरोजाबाद में विद्युत अधिकारियों पर हो चुके हैं हमले।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 21 Jul 2019, 1:50 PM IST

cheking

cheking

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में बकाएदारों का कनैक्शन काटने पहुंचे पुलिस टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया। जान बचाकर भाग रहे जेई को दौड़ा—दौड़ाकर पीटा। बचाने आए संविदा कर्मचारियों की भी पिटाई कर दी। मामला गंभीर होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। विद्युत अधिकारी ने मारपीट करने वाले लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें—

Murder In Firozabad: वृद्धा की हत्या कर लूट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देखें वीडियो

सिरसागंज क्षेत्र का मामला
अवर अभियन्ता सतेन्द्र कुमार अपने साथ संविदाकर्मियों चन्द्र शेखर व संदीप के साथ अरांव रोड पर गए थे। वहां उन्होंने एक बकाएदार का विद्युक कनैक्शन काटने का प्रयास किया। उस पर 87 हजार रुपया बकाया है। उसी दौरान घर की महिलाएं व युवक निकल आए। अवर अभियन्ता की मानें तो आरोपियों ने उसे दौड़ाकर पीटा। जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। उसे बचाने के लिए कर्मचारी आए तो उनके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि आरोपी अपने घर से रिवाल्वर निकाल लाए। उन्होंने फोन करने के प्रयास किया तो मारने की धमकी दी। अवर अभियन्ता ने थाने पहुंच कर मारपीट की तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें—

Firozabad Fish: सुहागनगरी में होगी कुबैत और वियतनाम में मिलने वाली मछली की पैदावार, मिलेगी सस्ते दामों पर, देखें वीडियो

पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले
यह कोई नया मामला नहीं है जब पुलिस टीम को पीटा गया था। इससे पहले भी पुलिस टीम को घेरकर मारपीट की जा चुकी है। वहीं विद्युत कर्मचारियों द्वारा भी चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली के मामले सामने आते रहे हैं। जेई का कहना है कि बकाएदार पर विभागा का हजारों रुपया बकाया था। नोटिस देने के बाद भी उपभोक्ता द्वारा बिल जमा नहीं किया जा रहा था। इसलिए वह टीम के साथ कनैक्शन काटने गए थे। तभी लोगों ने उन पर हमला बोल दिया।