3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसडीएम ने आॅटो चालक को फोन पर दी उठवा लेने की धमकी, आॅडियो वायरल

राजीनामा न करने पर एसडीएम ने आॅटो चालक को दीं भद्दी-भद्दी गालियां, आवास पर बुलाकर आॅटो चालक को मारे तमाचे, जान बचाकर भागा चालक।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 7 Jun 2018, 7:58 PM IST

VIctim

एसडीएम ने आॅटो चालक को फोन पर दी उठवा लेने की धमकी, आॅडियो वायरल

फिरोजाबाद। जमीन का फर्जी बैनामा करने की शिकायत करना एक आॅटो चालक को भारी पड़ गया। एसडीएम ने शिकायतकर्ता को न केवल भद्दी-भद्दी गालियां दीं बल्कि उसे और उसके परिवार को उठवा लेने की धमकी भी दी। शिकायतकर्ता ने एसडीएम पर थप्पड़ मारने का भी आरोप लगाया है। एसडीएम द्वारा आॅटो चालक को गाली देने का आॅडियो वायरल हो रहा है।

शिकायत वापस लेने को बनाया दबाव

थाना टूंडला क्षेत्र के नगला इस्माइल लाइनपार निवासी पप्पी सिंह पुत्र आधार सिंह आॅटो चालक है। 18 मई को उसने डीएम के नाम एक शिकायती पत्र भेजा था। जिसमें उसने चंदो देवी के नाम से पाखा 11 करने और राजवीर के नाम में 15 बीघा जमीन करने की शिकायत की थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि चंदो देवी नाम से कोई महिला इस क्षेत्र में नहीं है। मामले को लेकर मुख्यमंत्री को भी शिकायती पत्र भेजा गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि तभी से उसके पास लगातार फोन आ रहे हैं। उसे शिकायत वापस लेने के लिए धमकी दी जा रही है।

कार्यालय न आने पर घर से उठा लेने की दी धमकी

गुरूवार को एसडीएम के पेशकार ने उसे फोन किया और एसडीएम से बात कराई। एसडीएम ने फोन करने के बाद भी कार्यालय में न आने पर उसे भद्दी-भद्दी गालियां दी और तत्काल कार्यालय में हाजिर होने के लिए कहा। जब आॅटो चालक ने आगरा में होने की बात कही तो एसडीएम ने उसे और उसके परिवार को घर से उठवा लेने की धमकी दे डाली। एसडीएम ने आॅटो चालक को भला बुरा कहा। कुछ ही देर में एसडीएम का गाली देने का आॅडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आॅडियो में एसडीएम राजीनामा का आज आखिरी दिन होने की बात कह रहे हैं। पीडित का आरोप है कि वह एसडीएम से मिलने कार्यालय पहुंचा तो उसे आवास पर बुलाया गया। जहां एसडीएम ने उसको थप्पड मारे। वह किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकला।