कोरोना के बाद अभी शुरू हुए थे कारखाने
कोरोना की दूसरी लहर के कारण चूड़ी उद्योग गति नहीं पकड़ सका था। कुछ दिन पहले ही कारखानों में चूड़ी बनाने का काम शुरू किया गया था लेकिन अब मजदूरों ने न्यूनतम मजदूरी को लेकर हड़ताल कर दी। अभी शहर के अधिकांश चूड़ी कारखाने बंद पड़े हैं। यहां तैयार होने वाली चूड़ियां यूपी के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, बैंगलुरू, तमिलनाडु, बिहार, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, गुजरात समेत अन्य राज्यों में जाती हैं।