फिरोजाबाद। फिरोजाबाद का बीसी कारोबारी संजीव गुप्ता और उसकी पत्नी ने अपहरण का झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस को काफी कवायद करनी पड़ी थी। कारोबारी झूठ बोलकर बाहर घूमता रहा था। पुलिस ने कई जगह के सीसीटीवी फुटेज एकत्रित कर घटना का खुलासा किया था। उसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई कर दी थी। इसमें दोनों पति—पत्नी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए थे। ऐसे में कोर्ट ने कुर्की के आदेश कर दिए।