
Bharat Band
फिरोजाबाद। एससी एसटी एक्ट को लेकर सवर्ण औैर ओबीसी वर्ग के लोग एकजुट होने लगे हैं। एक्ट के विरोध में आज पूरे भारत वर्ष के अंदर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। पूर्व में निर्धारित आंदोलन को लेकर पूरे भारत वर्ष में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा को देखते हुए सुहागनगरी के कुछ विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। एससी-एसटी एक्ट का विरोध समूची सुहागनगरी में दिखाई देने लगा है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन, सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन यज्ञ और मुंडन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। भारत बंद की सूचना को लेकर पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें—
राष्ट्रपति के नाम देंगे ज्ञापन
अखिल भारतीय सवर्ण संगठन और ओबीसी मोर्चा के लोग एससी-एसटी एक्ट के विरोध में पैदल मार्च निकालेंगे। महिला, पुरूषों के अलावा काफी संख्या में सवर्ण समाज के लोग पैदल मार्च निकालकर एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर एक्ट में संशोधन की मांग करेंगे। फिरोजाबाद के गांधी पार्क मैदान पर सामूहिक मुंडन और एक्ट का अंतिम संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें काफी संख्या में सवर्ण और ओबीसी वर्ग के लोग मौजूद रहेंगे।
बुद्धि शुद्धि होगा यज्ञ
सरकार की बुद्धि शुद्धि को लेकर सवर्ण महासभा द्वारा बंबा चैराहा पर बुद्धि शुद्धि हवन यज्ञ किया जाएगा। जगह-जगह हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने पूरे जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। शाहर व कस्बों के प्रमुख चैराहों, तिराहों और आम रास्तों पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। एसएसपी ने बताया कि विरोध प्रदर्शन शांति तरीके से किया जाए। कानून व्यवस्था ध्वस्त नहीं होने दी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Updated on:
6 Sep 2018, 9:17 AM IST
Published on:
6 Sep 2018, 9:17 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.