इस दौरान तहसील पहुंचे भाकियू पदाधिकारियों ने शिकायत लेकर तहसील पहुंचे फरियादियों को भी नहीं घुसने दिया। तहसील के गेट पर तालाबंदी कर दी। सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। बाद में एसडीएम मौहम्मद रिजवान को ज्ञापन देकर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में कालीचरन चतुर्वेदी, राम सिंह वर्मा, ब्लाॅक अध्यक्ष धर्मवीर सिंह समेत काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।