मुस्लिम क्षेत्रों में भी मिले वोट
शुक्रवार सुबह आठ बजे जब मतगणना शुरू हुई तो सबकी नजर मेयर सीट पर टिकी थी। बसपा की पायल राठौर ने बढ़त के साथ शुरुआत की, लेकिन नौ बजे के बाद बीजेपी की नूतन राठौर ने उनको पीछे कर दिया। जिसके बाद नूतन राठौर को लगातार बढ़त मिलती गई। कोई भी पार्टी को छू तक नहीं पाई। शहर के हर वार्ड में बीजेपी को वोट मिले। यहां तक कि मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में भी बीजेपी को सपा और बसपा से ज्यादा वोट मिले। इसको लेकर सपा नेताओं ने मतगणना स्थल पर हंगामा भी किया और वॉक आउट कर वहां से चले गए।