भाजपा को मिल रहा समर्थन
भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास की भावना से काम करने वाली है। भाजपा की विचारधारा से हर व्यक्ति प्रभावित है। उन्होंने कहा कि सिरसागंज विधायक जो कभी सपा के थे और अब प्रसपा के हैं उन्होंने भी भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के छह और हरिओम यादव के 6 वोट हमारे साथ हैं। बाकी वोट मिलाकर कुल 21 सदस्य हमारे संपर्क में हैं। जिले में 26 जून को नामांकन और तीन जुलाई को वोटिंग होगी। उसी दिन शाम को काउंटिंग कराई जाएगी। जिले में 33 जिला पंचायत सदस्य हैं। ऐसे में जीतने के लिए 18 सदस्यों की आवश्यकता होगी। वार्ता में मेयर नूतन राठौर, जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, विधायक मनीष असीजा, रामगोपाल पप्पू लोधी, डॉ. मुकेश वर्मा, मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।