30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव में सपा को सबक सिखाने के लिए अब भाजपा ने अपनाया ये पैंतरा, पढ़िए ये खबर आखिर क्या है पूरा मामला

— भाजपा ने बागियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, लोकसभा चुनाव में निभाएंगे अहमं भूमिका।
less than 1 minute read
Google source verification
Neelam Diwakar

Neelam Diwakar

फिरोजाबाद। सभी राजनैतिक दल लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट गए हैं। सपा जहां पुराने और बागियों को जोड़ने में लगी है। वहीं भाजपा ने भी अब लोकसभा चुनाव में सपा को सबक सिखान के लिए बागियों को पार्टी में शाामिल कर लिया है और उन्हें बड़ी जिम्मेदारी भी दी है। जिससे वह आगामी लोकसभा चुनाव में पूरी भूमिका निभा सकें।

यह भी पढ़ें—

क्राइम ब्रांच की टीम पर अपाचे सवार बदमाशों ने बोल दिया हमला, देखें वीडियो

महिला नेत्री को बना दिया जिला मंत्री
चेयरमैन के चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज भाजपा नेत्री ने भाजपा प्रत्याशी के सामने ही चुनाव लड़ा था। उसके बाद पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। तब से लेकर वह अभी तक भाजपा में गुमनाम जिंदगी जी रही थीं। पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें जिला मंत्री बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी है।

यह भी पढ़ें—

शिवपाल की पार्टी का नाम सुनते ही पत्रकार पर भड़के रामगोपाल, कह दी ऐसी बात कि वीडियो हो रहा वायरल

पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्षा को बनाया जिला महामंत्री
पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने अपनी ही सरकार में विद्युत कटौती से परेशान होकर कार्यालय के सामने धरना—प्रदर्शन और तालाबंदी की थी। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें अनुुशासनहीनता के आरोप में उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया था। अब एक बार फिर उन्हें जिला महामंत्री बनाकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें—

शिवपाल के रोड शो के बाद फिरोजाबाद आ रहे अखिलेश यादव, करेंगे बड़ा धमाका

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग