1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुहागनगरी में जमकर गिरे ओले, कुछ ही देर में विद्युत विभाग के लिए खड़ी हो गई मुश्किल, देखें वीडियो

— फिरोजाबाद और शिकोहाबाद क्षेत्रों में बारिश के साथ गिरे ओले, इसके बाद भी गर्मी से नहीं मिल रही निजात।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 7 Jun 2019, 12:40 PM IST

oley

oley

फिरोजाबाद। आसमान से बरस रही आग के बीच धरती पर गिरे ओले और बारिश की बूंदों ने काफी हद तक राहत दी लेकिन विद्युत विभाग के सामने मुुसीबत खड़ी हो गई। कई जगह विद्युत पोल टूट गए तो जगह—जगह विद्युत तार और ट्रांसफार्मर जमीन पर गिरे हुए नजर आए। बारिश होने के कुछ देर बाद मौसम में फिर गर्मी बढ़ गई। लोग पसीने से तर बतर हो गए। लोग जल्द मानसून आने की प्रार्थना करते नजर आए।

यह भी पढ़ें—

प्रशासन ने बिना सूचना दिए शुरू कर दिया पॉलीथिन हटाओ अभियान, दुकानदारों में इस कदर मच गया हड़कंप, देखें वीडियो

गर्मी मेें हो रहे थे परेशान
विगत कुछ दिनों से गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। स्थिति यह है कि कूलर और पंंखे में लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। गुरुवार देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला और फिरोजाबाद व शिकोहाबाद क्षेत्र मेें हल्कर बूंदा बांदी के साथ ही ओले गिरना शुरू हो गए।

टूट गए विद्युत पोल
तेज आंधी, तूफान के बाद हल्की बारिश और ओले गिरने से कई जगह विद्युत पोल टूटकर गिए गए। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। कई जगह ट्रांसफार्मी खेतों में गिरे नजर आए। आंधी की वजह से सारी रात्रि लोगों को अंधेरे में रहने को विवशा होना पड़ा। गर्मी में बिना पंखे और कूलर के ही करबट बदलते रहे।