1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: दिल्ली से इटावा जा रही यात्रियों से भरी बोल्वो बस पलटी, दर्जन भर यात्री घायल

— थाना सिरसागंज क्षेत्र के कठफोरी का मामला, घायल सवारियों को पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 18 Jun 2019, 2:46 PM IST

accident

accident

फिरोजाबाद। दिल्ली से इटावा जा रही यात्रियों से भरी बस सिरसागंज थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। इससे पूर्व भी एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे हो चुके हैं। आए दिन हो रहे हादसों से लोग भयभीत हैं। हादसे होने की वजह तेज गति भी मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें—

ट्रैफिक नियम तोड़ना नाबालिग दोस्तों को पड़ा महंगा, जानिए क्या हुआ हाल!

दिल्ली से इटावा जा रही थी बस
मंगलवार सुबह एक वोल्वो बस दिल्ली से इटावा जा रही थी। अभी वह थाना सिरसागंज क्षेत्र के कठफोरी के समीप पहुंची ही थी कि बस अनियंत्रित होंकर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जान बचाने के लिए हर कोई शीशे तोड़कर बाहर निकलने का प्रयास करता नजर आया। किसी तरह यात्रियों ने अपनी जान बचाई लेकिन करीब एक दर्जन यात्री इस हादसे में घायल हो गए।

घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती
हादसे में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने बताया कि एक्सप्रेस वे पर अधिकतर हादसे तेज गति होने के कारण होते हैं। वाहन स्वामी वाहन चलाते समय निर्धारित गति पर ही वाहन चलाएं। रात्रि के समय में नींद पूरी न होने पर वाहन न चलाएं।