बम से उड़ाने की मिली थी धमकी
फिरोजाबाद के जिला मुख्यालय परिसर स्थित न्यायालय में बैठक के दौरान एक पत्र पुलिस को मिला, जिसमें न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पत्र मिलने के साथ ही एसपी सिटी मुकेश चन्द्र मिश्रा के निर्देशन में न्यायालय में आने जाने वाले लोगों की तलाशी शुरू करा दी गई। गेट पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। अधिवक्ताओं को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया तो उनके इर्द गिर्द भी चेकिंग कराई गई। काफी देर तक चली चेकिंग के बाद भी कुछ नहीं मिला तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें—