6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्यसभा में हार के बाद इस नेता ने छोड़ा मायावती का साथ, भाजपा में हुए शामिल

राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन के समक्ष हजारों कार्यकर्ताओं संग ली भाजपा की सदस्यता।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 24 Mar 2018, 8:23 PM IST

BSP Leader Yogesh Pratap Singh Baghel

BSP Leader Yogesh Pratap Singh Baghel

फिरोजाबाद। बहुजन समाज पार्टी को राज्यसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा तो जिले में भी करारा झटका लगा। देर शाम जिले में भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन के आगमन पर सिरसागंज के कठफोरी में हुये स्वागत समारोह कार्यक्रम में बसपा के दिग्गज नेता योगेश प्रताप सिंह बघेल ने भाजपा का दामन थाम लिया। बता दें कि योगेश प्रताप सिंह बघेल कई महीनों से पार्टी की रीतियों-नीतियों से नाखुश थे और उन्होंने बसपा के हर एक कार्यक्रम से दूरी बना ली थी, तभी से अटकलें तेज थीं जिन पर अब विराम लग गया।

हुआ भव्य स्वागत
नगर के सिरसागंज के कठफोरी रोड स्थित पार्थ मैरिज होम में सुबह से ही भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन के आगमन की तैयारियां चल रहीं थीं। आसपास भगवा रंग में रंगे बड़े बड़े होर्डिंग्स भी लग चुके थे, हालांकि राज्यसभा सांसद का आने का समय सुबह 11 बजे का था, लेकिन वे सायं तक ही आ सके। मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जैसे ही पहुंचे हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़, जिसमें प्रधान, बीडीसी व युवा कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद मंच पर दिग्गज नेता योगेश प्रताप सिंह बघेल का माला पहनाकर राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन ने भाजपा में आने पर बधाई दी। वहीं योगेश प्रताप सिंह बघेल ने उन्हें 51 किलो की माला पहनाकर व गदा एवं तलवार भेंटकर जोशीला स्वागत किया।

मंच पर ये रहे मौजूूद
मंच पर भाजपा इंजीनियर अतुल प्रताप सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नानक चंद्र अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, युवा मोर्चा जिला संयोजक देवेश भारद्वाज, मानवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. रामकैलाश यादव आदि राज्यसभा सांसद संग विराजमान रहे। कार्यक्रम के दौरान अन्य लोगो में उपाध्यक्ष राजेश चैहान, पुष्पेंद्र पाल सिंह, विष्णु चैहान संग हजारों की तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे। योगेश प्रताप बघेल संग उनके हजारों की संख्या में उपस्थित समर्थक कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन का रसूलुपर थाने पर डीएम एसएसपी ने भी स्वागत किया। घंटाघर से आगे जैन समाज क लोगों ने अजय जैन बजाज के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया।