31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोरी के मामले में फंसी खाकी, एक इंस्पेक्टर समेत चार सिपाहियों के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश, देखें वीडियो

— शिकोहाबाद थाना क्षेत्र का मामला, वर्ष 2017 में केमिकल फर्म स्वामी के यहां हुई थी करीब 20 लाख की चोरी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 11 Jun 2019, 7:30 PM IST

khaki

khaki

फिरोजाबाद। चोरी की रकम का आपस में बंटवारा करने के मामले में पुलिस फंसती नजर आ रही है। कोर्ट ने अब एक इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश किए हैं। पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए पकड़े गए आरोपी से अधिक रकम बरामद की लेकिन उसे कम दर्शाया था। बाकी रकम का आपस में बांटने का आरोप लगा था।

यह भी पढ़ें—

सुहागनगरी शर्मसार, किराएदार की चार साल की बेटी के साथ मकान मालिक के बेटे ने किया दुष्कर्म का प्रयास, देखें वीडियो

ये है पूरा मामला
मामला लगभग दस माह पुराना है। नवीन अग्रवाल के यहां 20 लाख रुपये की चोरी हुई थी। जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लगभग दो लाख रुपये बरामद कर आरोपी को जेल भेजा था। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने पूरी रकम बरामद कर मात्र दो लाख रुपये ही दिखाए। शेष रकम को तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक और उनके सहयोगी हड़प कर गए। जब इस संबंध में पीड़ित ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक से कहा तो वह टालमटोल करते रहे। उसने आईजी, डीआईजी से भी इस पूरे मामले की शिकायत की।

न्यायालय की शरण ली
न्याय न मिलने पर पीड़ित न्यायालय की शरण में गया। न्यायालय ने पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर आरोपी तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक समेत चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी शिव कुमार शर्मा का कहना है कि न्यायालय से प्रार्थना पत्र मिला है। प्रार्थना पत्र की जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी। इस मामले को लेकर तत्कालीन एसओ ऊदल सिंह, एसएसआई दीपक चंद्र दीक्षित और कॉन्स्टेबल देवेंद्र व सुनिश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।