
Vishvkarma Pooja
फिरोजाबाद। विश्वकर्मा पूजा की सुहागनगरी में धूम रही। जगह—जगह पूजा अर्चना के साथ ही शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ों लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। बैंड बाजे और काली अखाड़ों पर युवा वर्ग थिरकते हुए चल रहा था।
यह भी पढ़ें—
नलकूप आॅपरेटर ने दिखाई दबंगई, भाजपा पार्षद के साथ की मारपीट, देखें वीडियो
धूमधाम से निकली शोभायात्रा
शहर में भगवान विश्वकर्मा एवं मैथिल कोकिल कवि विद्यापति की शोभायात्रा शहर भर में बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई। नगर में भगवान विश्वकर्मा की शोभा यात्रा सोमवार शाम को प्रारंभ हुई, जिसमें पूरे नगर में बैंड बाजे काली अखाड़ा व दर्जनों भर झांकियों के साथ विशाल रूप में शोभायात्रा निकाली गई। भव्य शोभायात्रा राधा कृष्ण जी के मंदिर से प्रारंभ होकर सदर बाजार सेंट्रल चौराहा, जलेसर रोड पर बर्फखाना चौराहा होती हुई रामलीला चौराहा कोटला चुंगी से रेपुरा रोड होती हुई ठाकुर का चौराहा से सीएस रिसोर्ट पर पहुंचकर संपन्न हुई।
यह भी पढ़ें—
मोहर्रम से पहले शराब को लेकर इस्लामिक धर्मगुरूओं ने कही ये बड़ी बात, पढ़िए पूरी खबर
रेल कर्मचारियों ने मनाई विश्वकर्मा जयंती
सोमवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती कार शेड में मनाई गई। लोको पायलट रिकेश महानामा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष आज के दिन विश्वकर्मा जयंती का आयोजन रेलवे क्षेत्र में किया जाता है। विधिवत हवन पूजन में सभी रेलकर्मचारी सम्मिलित होते हैं। हवन पूजन उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर एमसी मिश्रा, देवकीनंदन, ग्यासीराम, एमके मिश्रा, उमेश कुमार सिंह, आलोक श्रीवास्तव, आरसी मीणा, एनके शर्मा, एसके उपाध्याय, खजान सिंह, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें—
वीडियो: गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गया था युवक, डूबने से हो गई मौत
यह भी पढ़ें—
जैन दर्शन में शराब को इसलिए बताया गया है खराब, जानिए शराब पीने से क्या लगता है पाप
यह भी पढ़ें—
गरीब बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए इस सीडीओ ने उठाया ये कदम, अधिकारियों को भी दिए ये निर्देश
Updated on:
18 Sep 2018, 9:04 AM IST
Published on:
18 Sep 2018, 9:04 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.