29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में इस स्कूल के बच्चों ने जीते इतने पदक कि सुनकर रह जाएंगे हैरान, पढ़िए ये खबर

— शिकोहाबाद में हुई थी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, सरस्वती शिशु मंदिर टूंडला के बच्चों ने जीते दो स्वर्ण, तीन रजत और 11 कांस्य पदक।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 8 Sep 2018, 5:56 PM IST

Medal

Medal

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद के सरस्वती शिशु मंदिर में हुई जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में टूंडला के छात्र-छात्राओं ने तीन स्वर्ण, दो रजत और 11 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में सात विद्यालयों के करीब 150 छात्रों ने भाग लिया था।

यह भी पढ़ें—

सरकारी तंत्र से परेशान दिव्यांग बच्चे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगाई ये गुहार, देखें वीडियो

बच्चों को किया गया पुरस्कृत
शनिवार को विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय अध्यक्ष डाॅ. संजय वर्मा ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रतियोगिताएं आवश्यक हैं। प्रधानाचार्य राममोहन श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों के लिए शिक्षा जितनी महत्वपूर्ण है। उतने ही महत्वपूर्ण खेलकूद भी हैं। खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने से शरीर स्वस्थ रहता है।

यह भी पढ़ें—

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस: सुहागनगरी के बच्चों में शिक्षा की लौ जगा रहीं प्रतिभा, पढ़िए पूरी खबर

इन्होंने की जीत दर्ज
कुश्ती में अजय निषाद प्रथम, 33 किलो भार में प्रिंस ने दूसरा और 30 किलो भार में सचिन यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 और 400 मीटर दौड़ में मनीष यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वर्षा चक ने 200, 400 मीटर दौड़ और गोला फेंक में तीसरा स्थान प्राप्त किया। खुुशी श्रीवास्तव ने 100 मीटर, ऊंची कूद व लंबी कूद में तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों का अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें—

आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर डीएम ने कसा शिकंजा, की ये कार्रवाई

प्रदेश में खेलेंगे बच्चे
प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी 17 सितंबर को प्रांत स्तर पर खेलने के लिए विसौली जाएंगे। इस मौके पर नूतन कुलश्रेष्ठ, मंजू सक्सेना, स्नेहलता शर्मा, प्रशांत धाकरे, आकांक्षा दीक्षित, शिवानी, डाॅ. योगेश वर्मा, वृंदावन लाल गुप्ता, सुशील पौनियां, राजीव दुबे, यतेन्द्र जैन, अजय जैन, सुभाष कक्कड़, राजकुमार गुप्ता, दीपक चैधरी, जयप्रकाश श्रीवास्तव, ज्ञान सिंह चक, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, योगेन्द्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।