23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Firozabad / क्रिकेटर सोनम यादव का अंडर-19 महिला टीम में हुआ सिलेक्शन, खेलेंगी टी-20 वर्ल्ड कप

क्रिकेटर सोनम यादव का अंडर-19 महिला टीम में हुआ सिलेक्शन, खेलेंगी टी-20 वर्ल्ड कप

क्रिकेटर सोनम यादव साउथ अफ्रीका में खेले जाने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेलेंगी। सोनम एक लेफ्ट आर्म स्पिनर और मिडल आर्डर बल्लेबाज हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Harsh Pandey

•

Updated: 6 Dec 2022, 10:05 PM IST

Sonam Yadav U-19 World Cup

फिरोजाबाद की महिला क्रिकेटर सोनम यादव का सिलेक्शन अंडर 19 महिला वर्ल्ड कप में हो गया है। दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में सोनम हिस्सा लेंगी। उनकी इस अचीवमेंट पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन, यूपी क्रिकेट एसोसिएशन, सोनम के कोच और परिवार वालों में खुशी की लहर है।

नेशनल क्रिकेट एकडेमी में सोनम का बढ़िया प्रदर्शन
बीसीसीआई के नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने बेंगलुरु में अगस्त में अंडर-19 गर्ल्स हाई परफॉरमेंस कैंप आयोजित किया था। इसमें सोनम यादव ने भी भाग लिया था। लेफ्ट आर्म स्पिनर सोनम यादव के शानदार प्रदर्शन को बोर्ड ने नोटिस किया।

बीसीसीआई ने पहले उसे अंडर-19 इंडियन चैलेंजर ट्राफी की ए टीम में मौका दिया। सोनम को मिडिल आर्डर बल्लेबाज के रूप में सेलेक्ट किया गया था। नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई सीरीज में भी सोनम का अच्छा प्रदर्शन रहा।

महिला अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में
सोनम के कोच रवि यादव ने बताया कि उनका सिलेक्शन अब अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। साउथ अफ्रीका में 29 दिसंबर से चार जनवरी तक साउथ अफ्रीका अंडर-19 महिला टीम और इंडियन अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के बीच अभ्यास मैच होंगे। इसके बाद टी-20 विश्वकप मैचों की शुरुआत होगी। एक्सपर्ट्स सोनम यादव को उभरती हुई महिला क्रिकेटर के तौर पर देख रहे हैं।