25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

​सतपाल महाराज के अनुयायियों ने चलाया सफाई अभियान

महापुरूषों की प्रतिमाओं की हुई सफाई, सुभाष चौराहा से रेलवे स्टेशन तक चला अभियान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 1 Oct 2017, 4:07 PM IST

Clean India

फिरोजाबाद। मानव उत्थान सेवा समिति श्री हंस सत्संग मंदिर दबरई के तत्वाधान में श्री सतपाल महाराज की प्रेरणा से गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर महापुरूषों की प्रतिमाओं की सफाई की गई। सफाई अभियान में युवकों के अलावा समाजसेवियों ने भी भाग लिया। अनुयायियों द्वारा विभिन्न तहसीलों में सफाई अभियान चलाया जाता है।


टूंडला में चला अभियान

रविवार सुबह सतपाल महाराज के अनुयायियों ने टूंडला नगर में सफाई अभियान चलाया। नगर के सुभाष चैराहा स्थित सुभाष चन्द्र बोस , चौ. चरण सिंह की प्रतिमा की सफाई कराई गई। उसके बाद स्टेशन रोड पर सड़क के दोनों ओर पडी़ गंदगी को झाड़ू लगाकर साफ किया गया। सब्जी मंडी के सामने गंदगी का अंबार लगा होने पर दुकानदारों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। वहीं लोगों को साफ सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया।


भारत माता की प्रतिमा को पानी से धोया

अनुयायियों द्वारा भारत माता चैक पर भारत माता की प्रतिमा को पानी से साफ किया गया। भारत माता के जयकारे लगाते हुए सतपाल महाराज के अनुयायी स्टेशन रोड की ओर सफाई करते हुए निकले। बाहर के लोगों को नगर में सफाई करता देख नगरवासी भी झाडू लेकर सडक पर निकल पड़े। कुछ ही देर में सुभाष चैराहा से रेलवे स्टेशन तक का मार्ग साफ और स्वच्छ हो गया। नगरवासियों ने गांधी जयंती पर नगर की साफ सफाई करने का संकल्प लिया।


कई तहसीलों में चला अभियान

हंस सत्संग मंदिर के तत्वाधान में जिले भर की शिकोहाबाद, सिरसागंज, जसराना और टूंडला समेत फीरोजाबाद शहर में भी सफाई अभियान चलाए गए हैं। अनुयायी मनोज कुमार ने बताया कि हमारा उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। जिले भर को खुलेे से शौच मुक्त करना है। अभियान में देवेन्द्र, गगन, लक्ष्मीकांत, भूपेन्द्र, देवकीनंदन, साकेत, संदीप, जितेन्द्र, प्रवीन कुमार, शीलेश, हरिओम, गौरव, अनुज, प्रिंस, अनुरूद्ध, राजवीर सिंह आदि शामिल रहे।