फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीबों की बेटियों की शादी सामूहिक रूप से कराए जाने के निर्देश प्रत्येक खंड विकास कार्यालय अधिकारियों को दिए हैं। कार्यालयों में भय के चलते सामूहिक विवाह तो कराए जाते हैं लेकिन वह भी मात्र मजाक बनकर रह गए हैं। ऐसा ही नजारा फिरोजाबाद के खैरगढ़ ब्लाक में बुधवार को संपन्न कराए गए सामूहिक विवाह आयोजन में देखने को मिला।