कोल्ड स्टोर का स्वामी था अपहृत पुत्र
मूलरूप से बरहन के गांव रूपधनु निवासी सुरेश चौहान दयालबाग के जय रामबाग में रहते हैं। उनका रूपधनु में ही एसएस शीतगृह है। इसके साथ ही सुरेश चौहान जिला पंचायत में ठेकेदारी भी करते हैं। उनका बेटा सचिन भी पिता के साथ ठेकेदारी और शीतगृह का काम देखता था। 21 जून की दोपहर करीब साढ़े 3 बजे वह लोअर और टीशर्ट में घर से निकला था। मां अनीता से कहा था कि कुछ देर में आ रहा हूं। इसके बाद लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इस पर दूसरे दिन थाना न्यू आगरा में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई। पुलिस ने सचिन की तलाश शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें—