4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोजाबाद
हाईवे पर धूं-धूं कर जल उठा कंटेनर, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो
Play video

हाईवे पर धूं-धूं कर जल उठा कंटेनर, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

बिहार से मथुरा जा रहा था कंटेनर, धमाके के साथ लगी आग
Google source verification

फिरोजाबाद। बिहार से मथुरा जा रहे एसी कंटेनर में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। चालक ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। हादसे में चालक भी झुलस गया। आधा घंटे देरी से पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। तब तक काफी हद तक कंटेनर जल चुका था। इस दौरान बाईपास रोड पर जाम लगा रहा।


बिहार से मथुरा जा रहा था कंटेनर
गुरुवार को ग्राम कसौटी थाना अछनेरा जनपद आगरा निवासी देवेन्द्र सिंह पुत्र राजवीर सिंह एसी कंटेनर नंबर यूके 07 सीए 8509 को लेकर पटना बिहार से कोशी मथुरा जा रहा था। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही वह बाईपास स्थित थाना टूंडला क्षेत्र के गांव जरौलीकलां के निकट पहुंचे तभी अचानक एक तेज धमाका हुआ और कंटेनर में आग लग गई।


चालक ने कूदकर बचाई जान
चालक कुछ समझ पाता उससे पूर्व ही आग की लपटें निकले लगी। अपने आप को आग से घिरा देख चालक घबरा गया। चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। बीच रोड पर कैंटर में लपटें निकलता देख दहशत फैल गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस के साथ ही फायर बिग्रेड को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कंटेनर काफी हद तक जल चुका था। कंटेनर में खाली प्लास्टिक की क्रेट भरी हुई थी।


हाईवे पर लगा जाम
कंटेनर को आग की लपटों से घिरा देख वहां राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। बाईपास रोड पर जाम लग गया। वाहन चालक भी आग से अपने-अपने वाहनों को बचाते नजर आए। आग बुझने के बाद ही पुलिस के साथ-साथ राहगीरों ने राहत की सांस ली। जिसके बाद यातायात शुरु हो सका।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश