सूचना पर पहुंची शिक्षिकाएं
सूचना मिलते ही प्रिंसिंपल अंजुमा रियाज मौके पर पहुंच गई। जब तक लोगों ने उसे रिक्शे में बिठाकर अस्पताल भिजवा दिया था। छात्रा के पिता महीपाल, मां सुनीता देवी और अन्य परिजन भी अस्पताल में आ गए। आरती महिपाल के तीन बच्चों में सबसे बड़ी है। परिजन उसके छलांग लगाने का कारण नहीं बता सके। हालात देखकर पता चलता है कि छात्रा पहले से ही आत्महत्या करने की इच्छा से आई थी। उसने अपनी हथेली पर पिता का मोबाइल नंबर लिख रखा था। जिससे उनको सूचना दी जा सके।