27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी समारोह में चली गोली से क्रॉकरी ठेकेदार की मौत, किस प्रकार खुशियां बदल गईं मातम में देखें वीडियो

— शिकोहाबाद थाना क्षेत्र का मामला, गोली चलाने वाले की नहीं हो सकी अभी तक जानकारी, पुलिस जांच में जुटी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 9 Nov 2018, 5:05 PM IST

Firing

Firing

फिरोजाबाद। शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में क्रॉकरी ठेकेदार की गोली लगने से मौत हो गई। हालांकि अभी तक गोली चलाने वाले की जानकारी नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस गोली चलाने वाले की तलाश कर रही है। घटना को लेकर शादी समारोह में विघ्न पैदा हो गया।

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र का है मामला
पूरा मामला फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत आरडी गार्डन गेस्ट हाउस का है। जहां गुरुवार रात्रि को घुड़चढ़ी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक के गोली लग गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम सीटू निवासी पचोखरा है। वह क्रॉकरी ठेकेदार था। गोली लगने से एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोली चलाने वाला हुआ फरार
घटना के बाद गोली चलाने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली किसने चलाई इसकी अभी तक जानकारी नहीं हो सकी है। घटना के बाद से शादी समारोह में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पर एसएसपी सचिन्द्र पटेल और एसपी ग्रामीण सहित कई थानों का पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया और घायल व्यक्ति को इलाज के अस्पताल में भर्ती करवा दिया घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गयीं।