फिरोजाबाद। बारिश के पानी ने दो घरों के चिराग को बुझा दिया। बारिश के पानी से गड्ढे में भरे पानी में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल था। मरने वालों में दो सगे भाई और एक गांव का ही बालक था। एक साथ तीन बच्चों की मौत की खबर सुन पूरा गांव द्रवित हो गया।
यह भी पढ़ें—