18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने उठाया ये कदम, देखें वीडियो

- पुरानी पेंशन बहाली को लेकर ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों समेत अन्य कर्मचारियों ने की तालाबंदी किया प्रदर्शन।
less than 1 minute read
Google source verification
BLOk

BLOk

फिरोजाबाद। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने खंड विकास कार्यालय में जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों के साथ अन्य कर्मचारियों ने तालाबंदी कर विरोध जताया। कर्मचारियों ने पेंशन बहाली की मांग को लेकर सरकार के विरूद्ध आवाज बुलंद की। इस दौरान कर्मचारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

यह भी पढ़ें—

वीडियोः आरएसएस के प्रांत प्रचारक ने महाकुंभ को लेकर कही बड़ी बात, जानकर आपकी खुशी का नहीं रहेगा ठिकाना

हड़ताल पर हैं कर्मचारी
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षा, चिकित्सा, विकास से संबंधित कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। गुरुवार को खंड विकास कार्यालय टूंडला में कर्मचारियों ने तालाबंदी कर विरोध जताया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामशंकर ने कहा कि सरकार वादाखिलाफी कर रही है। कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। पेंशन बहाली की मांग को लेकर सभी विभागों के कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बावजूद इसके सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

यह भी पढ़ें—

सपा सांसद ने किया एक ऐसे ट्रस्ट का उद्घाटन, जिसके बाद मजदूर वर्ग को मिलेगा सबसे अधिक लाभ, देखें वीडियो

आगे भी करेंगे प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है लेकिन उनकी मांगों को नहीं सुना जा रहा है। पेंशन व्यवस्था समाप्त हो जाने के बाद बुढ़ापे में कर्मचारियों का घर खर्च कैसे चलेगा। बुढ़ापे में जब कोई सहारा नहीं रहता तब पेंशन मददगार बनती है और कर्मचारी उसी के सहारे जीवन यापन कर देता है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में पियूष कुमार, रवि मिश्रा, बृजेश कुमार, अनिल उपाध्याय, बाबू सिंह समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें—

शिवपाल यादव का सेक्युलर मोर्चा लोकसभा चुनाव में मचा देगा खलबली, ये है वजह

यह भी पढ़ें—

इस सिविल जज ने बच्चों को किया खेल के प्रति जागरूक, मेजर ध्यानचन्द्र का पढ़ा इतिहास