मैनपुरी
फिरोजाबाद से सटा हुआ जिला मैनपुरी भी डेंगू और वायरल बुखार से अछूता नहीं है। यहां एक महीने में ही 20 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें बड़े बच्चे सभी शामिल हैं। जबकि बीते तीन दिन में ही पांच की मौत हुई है। वरनाहल गांव के हालत तो बहुत ही खराब हैं, बीते 10 दिन में 200 से ज्यादा लोग यहां बुखार की चपेट में आए हैं। आलम यह है कि हर घर की चारपाई पर मरीज है। स्वास्थ्य विभाग अस्थायी कैंप लगाकर इलाज कर रहा है।