2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिरोजाबाद
प्रधान संवाद कार्यक्रम में बीडीओ ने बिठाए फर्जी प्रधान, डीएम ने लगाई फटकार
Play video

प्रधान संवाद कार्यक्रम में बीडीओ ने बिठाए फर्जी प्रधान, डीएम ने लगाई फटकार

शिकोहाबाद में डीएम और सीडीओ पहुंची थी प्रधान संवाद कार्यक्रम में।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 13 Jun 2018, 3:14 PM IST

फिरोजाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत प्रधानों का सहयोग लेने और उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से डीएम नेहा शर्मा ने जिले भर के नौ ब्लाकों में प्रधान संवाद का आयोजन किया है। डीएम शिकोहाबाद ब्लॉक में प्रधान संवाद करने पहुंचीं लेकिन वहां बीडीओ की खराब कार्यशैली के विरोध में प्रधान संवाद में नहीं पहुंचे। जिसे लेकर डीएम ने बीडीओ को लताड़ लगाई।

अच्छा नहीं है व्यवहार

शिकोहाबाद ब्लाक में तैनात प्रभात मिश्रा का प्रधानों के प्रति अशिष्ट व्यवहार व अपने काम की न जानकारी रखने एवं प्रधानों से अनैतिक अपेक्षा रखने को लेकर प्रधानों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। अखिल भारतीय प्रधान संघ शाखा फिरोजाबाद द्वारा बीडीओ शिकोहाबाद के विरुद्ध ज्ञापन जिलाधिकारी फिरोजाबाद को दिया गया था लेकिन बीडीओ ने जिलाधिकारी के समक्ष सही तथ्य नहीं रखे उल्टा जिलाधिकारी महोदया को प्रधानों के विरुद्ध झूठी बात बता कर अपने ऊपर होने वाली अपेक्षित कार्रवाई से बचने का प्रयास किया गया जिससे आक्रोशित प्रधानों ने शिकोहाबाद ब्लॉक में आयोजित प्रधान संवाद का बहिष्कार कर दिया।

फर्जी लोगों को बना दिया था प्रधान

प्रधान संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी नेहा शर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न होना था। इसलिए बीडीओ प्रभात मिश्रा ने फर्जी लोगों को प्रधान बनाकर कार्यक्रम में बिठा दिया। जानकारी होने पर डीएम ने कड़ी फटकार लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की। अखिल भारतीय प्रधान संघ के राहुल यादव एडवोकेट प्रधान डाहिनी ने कहा कि बीडीओ की भाषाशैली ठीक नहीं है। इसलिए प्रधान संवाद कार्यक्रम में उन्होंने जाने से बहिष्कार कर दिया।