1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुहागनगरी में वाहन चलाते समय वाहन चालकों को रखना पड़ेगा इन बातों का ध्यान नहीं तो हो सकती है मुश्किल, देखें वीडियो

— यातायात के नियमों का पालन न करने वालों पर अब होगी कार्रवाई, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के प्रति किया गया जागरूक।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 17 Jun 2019, 5:54 PM IST

road safety

road safety

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में सड़क सुरक्षा सप्ताह का सोमवार को शुभारंभ हो गया। डीएम और एसएसपी ने जैन मंदिर तिराहा पर कैंप लगाकर स्कूली बच्चों और राहगीरों को यातायात के नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। यह सप्ताह 22 जून तक चलेगा। इसके तहत दो पहिया वाहन चालकों को हैलमेट और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करना अनिवार्य होगा।

डीएम ने किया जागरूक
डीएम चन्द्रविजय ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन कर हम सड़क दुर्घटनाओं से बचे रह सकते हैं। चौराहों पर लगी लाइटों के हिसाब से आवागमन करें। रेड लाइट होने पर कभी भी सड़क पार नहीं करनी चाहिए। ग्रीन लाइट होने पर ही आगे बढ़ें। कुछ सुरक्षा करने के बाद ही हम शहर को जाम से मुक्त और दुर्घटना मुक्त रख सकते हैं।

ये बोले एसएसपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करना है। जिससे सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि भले ही यह सप्ताह 22 जून को समाप्त हो जाएगा लेकिन हम सभी को जिंदगी भी यातायात के नियमों का पालन करना होगा। सड़क सुरक्षा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य आमजनमानस को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध नियामानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

इन नियमों का करें पालन—
—सीटबेल्ट व हेलमेट लगाकर चलें
—ओवर स्पीडिंग, रेड लाइट जंपिंग न करें
—वाहन चलाते समय मोबाइल फोन व इयरफोन का प्रयोग न करें
—नशे की हालत में गाड़ी न चलाएं
—ओवर लोडिंग करने वाले यात्री वाहनों के खिलाफ अभियान
—वाहनों में सेफ्टी डिवाइस जैसे-साइड मिरर, इंडीकेटर व व्यवसायिक वाहनों में रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर चलें
—व्यावसायिक वाहनों में फिटनेस, परमिट व प्रदूषण की जांच करा लें