31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Murder in Firozabad: बाल रोग विशेषज्ञ की मां और छोटे भाई की बहू की घर में घुसकर नृशंस हत्या, देखें वीडियो

— थाना रसूलपुर क्षेत्र उकी घटना, घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार।— जिस समय घटना हुई उस समय घर में सास और बहू दोनों अकेले थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 8 Aug 2019, 2:45 PM IST

Murder

Murder

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में बदमाशों ने दिन दहाड़े घर में घुसकर बाल रोग विशेषज्ञ की मां और छोटे भाई की बहू की नृंशस गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। आईजी, डीआईजी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेा है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि हत्या के पीछे लूट की योजना हो सकती है।

यह भी पढ़ें—

थाना कंपाउंड में एपीओ नूतन यादव को मारी गईं पांच गोलियां, न किसी ने गोलियों की आवाज सुनी, न महिला अफसर की चीखें, जानिए ऐसा क्या हुआ!

रसूलपुर थाना क्षेत्र का मामला
नगर के थाना रसूलपुर के क्षेत्र घनी एवं मिश्रित आबादी के मौहल्ला नया रसूलपुर गली नंबर चार में आज दिनदहाड़े पूर्वान्ह 11 बजे करीब सशस्त्र बदमाशों ने घर में घुसकर सास-बहू की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। इस दौरान मौके पर कोई भी पुरूष मौजूद नहीं था, जिससे बदमाशों ने घटना को बेफिक्र होकर अंजाम दिया। इस दौरान परिवार का एक मासूम बालक जीवित बचा है। बाकी परिजनों को सूचना मिलते ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। जानकारी मिलते ही मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल व एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह मय अधीनस्थ अधिकारियों के साथ पहुंच गये और घटना की जानकारी शुरू की।

लहूलुहान हालत में मिले शव
मौके पर दोनों महिलाओं के शव लहूलुहान अवस्था में पड़े थे। परिजनों से बातचीत में सास का नाम 72 वर्षीय शिवदेवी पत्नी वेदप्रकाश एवं बहू का नाम 25 वर्षीय रानी देवी पत्नी अमित गुप्ता बताये हैं। जिस परिवार के साथ यह हत्या की घटना को अंजाम दिया गया, उन शिवदेवी का पुत्र डा. एलके गुप्ता जिला अस्पताल फिरोजाबाद में वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत हैं। चिकित्सक के परिवार में हुयी इस घटना से न केवल नगरवासी बल्कि पूरा चिकित्सक समाज भी हतप्रभ रह गया। मौका मुआयना करने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने जानकारी देते हुये बताया कि लगभग 11 बजे घटना को अंजाम देना बताया गया है, सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और तथ्य की बात की जाये तो लूट के बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। बाकी जल्द ही खुलासा किया जायेगा।

आईजी पहुंचे मौके पर
मृतकों के शवों का परीक्षण करने के बाद मौके पर ऐसा लगता है कि धारदार हथियार से घटना को अंजाम दिया गया है। शवों को तत्काल पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके पर भारी फोर्स की तैनाती कर दी गयी है। डाॅग स्क्वायड के साथ साथ एसओजी टीम ने भी घटनास्थल के साक्ष्यों को एकत्रित किया है इनके आधार पर खुलासे की कार्यवाही की जायेगी। घटना की जानकारी होने पर आईजी सतीश गणेश भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी ली।

सपाई पहुंचे मौके पर
हादसे के बाद जिले के सपा नेता मौके पर पहुंच गए। हत्यारे कौन थे और किस मकसद से हत्या की गई है। इसकी अभी तक जानकारी नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने घटना के खुलासे को लेकर तहकीकात शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही हत्यारों का पता लग सकेगा।