फिरोजाबाद। दहेज लोभियों की भूख कम होने का नाम नहीं ले रही है। अबकी बार सुहागनगरी में एक विवाहिता दहेज की भेंट चढ़ गई। कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता की पीट—पीटकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने सास, ससुर, ननद और पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।