30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिरोजाबाद में यूरिया मिलाकर तैयार कर रहे थे देशी शराब, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Highlights — अलीगढ़ घटना के बाद शराब माफियाओं पर लगाम कस रही है पुलिस, मौके से यूरिया, चीनी, खाली और भरे क्वार्टर भी हुए बरामद — भारी मात्रा में बनी और अधबनी शराब बरामद, अलीगढ़ घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस — फिरोजाबाद की थाना उत्तर पुलिस को मिली सफलता, खाली क्र्वार्टर और क्यूआर कोड बरामद
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 3 Jun 2021, 4:59 PM IST

liquor

पुलिस हिरासत में पकड़े गए अवैध शराब बनाने वाले आरोपी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। अलीगढ़ में जहरीली शराब से मरने वालों का सिलसिला अनवरत जारी है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भी जहरीली शराब बनाने का गोरखधंधा बड़े स्तर पर चल रहा था। पुलिस ने अवैध शराब बनाने के उपकरण समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से यूरिया, चीनी समेत तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए हैं।
यह भी पढ़ें—

आबकारी टीम संग की कार्रवाई
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। एसएसपी अजय कुमार पांडे ने बताया कि थाना उत्तर क्षेत्र में अवैध शराब बनाने की सूचना पर इंस्पेक्टर अनूप कुमार भारतीय और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापमार कार्रवाई की। जहां देशी शराब को यूरिया मिलाकर तैयार किया जा रहा था। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों ने पुलिस को अपने नाम पवन कुमार यादव पुत्र रामपाल सिंह निवासी शाहपुर थाना नारखी, प्रेमपाल उर्फ प्रेमचन्द जाटव पुत्र परसादीलाल निवासी जलालपुर थाना निधौली कला एटा और ब्रजेश यादव पुत्र तुरसनपाल निवासी शाहपुर थाना नारखी बताए हैं।
यह भी पढ़ें—


यह माल हुआ बरामद
इनके पास से पुलिस को करीब सवा तीन लीटर अपमिश्रित शराब, 24 क्वार्टर देशी शराब, 19 क्वार्टर खाली, क्यूआर कोड, ढक्कन, यूरिया, गैस सिलिंडर, माचिस, चीनी, तमंचा, कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह यूरिया मिलाकर देशी शराब तैयार करते थे और उसे ग्रामीण क्षेत्रों में कम दाम में बेच देते थे। नशा बढ़ाने के लिए वह यूरिया का प्रयोग करते थे। एसएसपी के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।